बिंदकी: देवमई गांव में गर्म राख की चिंगारी से मवेशी बांधने के तबेले में आग, एक गर्भवती गाय की मौत, चार मवेशी झुलसे
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव में गुरुवार की दोपहर 12 बजे तालाब के किनारे फेंकी गई गर्म राख की चिंगारी से जानवर बांधने वाले तबेले में आग लग गई जिसके चलते हड़कंप मच गया। लोगों ने मिलकर आग को बुझाया तब तक राम प्रसाद पासवान की एक गर्भवती गाय की मौत हो गई जबकि रामकुमार के दो भैंस तथा दो पड़वा गंभीर रूप से झुलस गए।इसके अलावा अन्य सामान जल गया