#NEWS| तिनसुकिया के बरदलाई नगर स्थित शरत चंद्र सिंह पथ पर जगह-जगह बने पोखरनुमा गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जलापूर्ति योजना के लिए पाइपलाइन बिछाने के बाद तिनसुकिया की कई सड़कों की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है। इसी मार्ग पर स्थित समन्वय संघ के कार्यालय तक आने-जाने में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए बरदलाई नगर के स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कर आवागमन सुचारू करने की मांग की है। #Tinsukia #TinsukiaNews #AssamNews #RoadCondition #RoadRepair #BaradoloiNagar #TinsukiaRoads #LocalNews #Assam #TinsukiaTalk24x7
Tinsukia, Tinsukia | Sep 22, 2026