फुलवरिया: बथुआ बाजार में 29 की रात भव्य महावीरी जुलूस, 30 को लगेगा मेला; लाठी पूजा व महावीर ध्वजारोहण पूजा संपन्न
फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में आगामी महावीरी झंडा मेला को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साह से सराबोर हो गया है। इस बीच पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ढोल मेला के पारंपरिक अनुष्ठान के तहत लाठी पूजा और महावीर ध्वजारोहण पूजा का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजन समिति के सदस्य संदीप गुप्ता रंजीत गुप्ता ने जानकारी दी।