जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत जोगीसार का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों एवं संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए।
#प्रधानमंत्री_आवास_योजना