सहावर: सहावर के नगला भम्बा में दर्दनाक हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराने पर ट्रैक्टर चालक की करंट से हुई मौत
सहावर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भम्बा में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। ट्रैक्टर से खेत समतल करने वाला कंप्यूटर मंझा लेकर जा रहा एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। मंझा तार से छूते ही पूरे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया, जिससे चालक की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।