खगौल: दानापुर: शाहपुर थाना क्षेत्र से लापता युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दानापुर के शाहपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 138/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुमशुदा एक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सोमवार शाम 7 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी