ग्वालियर गिर्द: डांग गुठीना में अवैध बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, दस राउंड भी बरामद
शहर की महाराजपुरा पुलिस ने बरेठा के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार रात 8 की बताई गई है। पुलिस ने उसे मालनपुर डांग गुठीना रोड पर भागते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी हेमराज गुर्जर के कब्जे से 315 बोर की बंदूक और 10 जिंदा राउंड बरामद किए है।आरोपी हेमराज गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट मुकदमा दर्ज किया गया है।