पूरनपुर: शाहजहांपुर में परिवार से बिछड़े बुजुर्ग को हिंदू संगठन ने परिवार से मिलवाया
पूरनपुर में शाहजहांपुर के एक बुजुर्ग अपने परिवार से बिछड़कर आ गए थे। पिछले कई दिनों से वह पूरनपुर में इधर उधर घूम रहे थे। जब इसकी जानकारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षक शिवम भदौरिया को लगी तो वह बुर्जुग को अपने साथ ले गए और उनको नहला कर साफ कपड़ें पहनाकर खाना खिलवाया गया और पिछले कई दिनों से अनाथ आश्रम में रहे रहे थे।