दरभा: पर्यटकों के लिए कांगेर घाटी नेशनल पार्क अस्थायी रूप से बंद
Darbha, Bastar | Jun 17, 2026 वर्षाकाल के आगमन और शासन के निर्देशों के मद्देनज़र कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को आम पर्यटकों के लिए तत्काल प्रभाव से 01 अक्टूबर 2026 तक बंद कर दिया गया है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम में पर्यटकों की सुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।