मड़ियाहू: सुरेरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।