भरतपुर: प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने भरतपुर का दौरा किया, नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक
भरतपुर। राज्य के जल संसाधन एवं भरतपुर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत भरतपुर पहुंचे। रावत ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले में झील का बाड़ा क्षेत्र में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रशासन और वन विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।