भरतपुर: भरतपुर नगर निगम सभागार में जिला प्रभारी मंत्री ने भरतपुर व डीग जिले के अधिकारियों की बैठक ली
जिला प्रभारी मंत्री रविवार को नगर निगम सभागार में भरतपुर एवं डीग जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुये विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लक्ष्यों को समय पर पूरा करते हुये प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में प्रथम पांच जिलों में शामिल करते हुये धरातल पर फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं को लागू करें।