भरतपुर: झगड़ा कर रहे दो लोगों के बीच सुलह कराने गए बुजुर्ग को पीटा, भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती
भरतपुर संभाग के डीग में झगड़ा कर रहे दो लोगों के बीच सुलह कराना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। एक पक्ष ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए परिजन के साथ भी मारपीट कर दी। बुजुर्ग को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा। आरोप है कि हमला करने वालों के पास देसी कट्टा था, जिससे हवाई फायर किया गया। मामला डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके के एचवाड़ा गांव का है।