पन्ना: देवगांव माध्यमिक शाला में गुणवत्ताहीन मिड-डे मील परोसने की शिकायत, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ को दिया आवेदन
Panna, Panna | Nov 13, 2024 पन्ना जिले के देवगांव में स्व सहायता समूह द्वारा मिड-डे मील की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ को शिकायत पत्र सौंपकर भोजन की गुणवत्ता में सुधार और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में भोजन में सफाई की कमी, पोषणविहीन आलू और रोटी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं।