पन्ना: दबंगों ने वृद्ध विधवा की भैंसों और धान की फसल पर कब्जा किया, विरोध करने पर मारपीट की, न्याय के लिए SP को ज्ञापन सौंपा
Panna, Panna | Nov 13, 2024 पन्ना जिले के कोढ़नपुरवा गांव की वृद्ध विधवा सुनीता कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपा है। सुनीता ने बताया कि बुद्ध सिंह ठाकुर, विनोद कुशवाहा और राजेश कोटवार, जो कि उसी क्षेत्र के निवासी हैं, उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इन लोगों ने उनकी भैंसे हांक कर ले गए और धान की फसल भी काट डाली।