पन्ना: पन्ना बंद के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
Panna, Panna | Nov 13, 2024 लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण एवं गो तस्करी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा 14 नवंबर 2024 को पन्ना बंद का ऐलान किया गया है। इसी के तहत आज 13 नवंबर 2024 को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पन्ना नगर के बड़ा बाजार में पैदल मार्च कर व्यापारियों से पन्ना बंद में सहयोग करने का आह्वान किया।