बरहट: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरमहा में योग शिविर का आयोजन, मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया नेतृत्व
Barhat, Jamui | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरहट प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जो 9 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान जिलाधिकारी श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।