लखीमपुर: हन्ना गांव में पति-पत्नी के मामूली विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मामा शिवराम ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनके भांजे सुनील कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव हन्ना थाना क्षेत्र पसगवा के निवासी था । जहां मृतक का पत्नी से मामूली विवाद हो गया था। जिसको लेकर मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।