बिजनौर: बिजनौर के हल्दौर के गांव ईसापुर में गुलदार ने नीलगाय को बनाया निवाला
Bijnor, Bijnor | Apr 3, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर में गुलदार ने एक नीलगाय को निवाला बना दिया खेतों में काम करने गये किसानों ने देखा तो नीलगाय मृत अवस्था में मिली जिस पर गुलदार के पंजों के निशान थे। किसानों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़े जाने की मांग की है।