इगलास: इगलास गौंडा थाना क्षेत्र के गांव भैया में सर्पदंश से एक छात्रा की मृत्यु
Iglas, Aligarh | Jun 3, 2026 इगलास गौंडा थाना क्षेत्र के गांव भैया निवासी बलवीर उर्फ बल्लू की15वर्षीय पुत्री दुर्गेश सोमवार रात करीब आठ बजे घर पर खाना बनाने के लिए आटे के बोरे से आटा निकालने गई थी।इसी दौरान वहां छिपे सर्प ने उसे डस लिया।सर्पदंश के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर स्वजन और ग्रामीण उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। परिजनों ने गांव में बायगीर को बुलाकर उपचार करायागया।