पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के नाम बदलकर जी राम जी किए जाने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी मनरेगा की बुराई करते रहे और उसका बजट काट कर अब उसका नाम भी बदल दिया। उन्होंने कहा यदि मोदी सरकार के पास कोई अच्छी योजना है तो उसे नए नाम से लाना चाहिए उन्हें किसने रोक रखा है।