मंझनपुर: कौशाम्बी को मिली नई एएसपी, राजेश कुमार सिंह का हुआ मेरठ तबादला
कौशाम्बी जनपद में लंबे समय से तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह का शनिवार को तबादला मेरठ कर दिया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची के अनुसार अब उनकी जगह अमिता सिंह कौशाम्बी में नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगी। राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर फैसला लिया गया है।