सौर बाज़ार: सौर बाजार में सरकारी जमीन खाली करने का नोटिस, भूमिहीन दलितों ने वैकल्पिक भूमि की मांग की
सौर बाजार नगर पंचायत में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए दर्जनों लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह भूमि नगर पंचायत भवन निर्माण के लिए चिन्हित की गई है। इन अतिक्रमणकारियों में भूमिहीन दलित और महादलित समुदाय के परिवार भी शामिल हैं, जो लंबे समय से यहां अपना घर बनाकर रह रहे हैं।नगर पंचायत ने जारी किया तीसरा नोटिस कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सौर बाज