खंडवा नगर: खंडवा में आज से रोजगार मेले की शुरुआत, चार विकासखंडों में लगेंगे कैंप, पांचवीं से बारहवीं पास को मिलेगा मौका
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के चार विकासखंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज यानी 16 जनवरी से हो रही है, जो 20 जनवरी तक चलेगी। ये मेले बलड़ी, पुनासा, हरसूद और पंधाना विकासखंड में लगाए जाएंगे। सभी रोजगार मेले सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। इसमें अलग-अलग