कुटुंबा: आर्द्रा मेले के अंतिम रविवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालु मां सतबहिनी के दरबार में पहुंचे
अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर परिसर में आयोजित 15 दिवसीय आर्द्रा मेले के अंतिम रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह छह बजे से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर और मेला परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। अनुमान है कि अंतिम रविवार को करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं ने मां सतबहिनी के दरबार में