पंचकूला: 23 बोतल शराब सहित कामी गांव के नजदीक दुकान से व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की परचून की दुकान में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध तौर पर शराब देती जाती है। इसके बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई और दुकान से 23 बोतल अवैध शराब देसी मार्का चार्ली संतरा पकड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी हैं।