बांधवगढ़: उमरिया पुलिस अधीक्षक ने अपहरण मामले में फरार आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया
उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना मानपुर के अपराध क्र 120/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत वार्ड नंबर 8 पत्तिहाई टोला मानपुर की दस्तयाबी को लेकर 5 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।जो भी व्यक्ति ऐसी सूचना देगा उसे इनाम दिया जायेगा