बरेली: गेहूं खरीद में लापरवाही पर सख्त DM, किसानों को लौटाया तो होगी कार्रवाई, मौके पर ही होगा रजिस्ट्रेशन
बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्ट्रेट में किसान संगठनों के साथ हुई अहम बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी किसान को गेहूं क्रय केन्द्र से वापस नहीं भेजा जाएगा, हर हाल में खरीद सुनिश्चित करनी होगी। DM ने अधिकारियों को आदेश दिया कि जहां जरूरत है वहां तुरंत नए गेहूं क्रय केन्द्र खोले जाएं। खास बात—अगर किसा