बनमनखी: बनमनखी में अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई, महर्षि मेही सेवा सदन किया गया सील
बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस क्रम में तीन सदस्यीय संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अमौर अस्पताल के प्रबंधक अनिल कुमार तथा भवानीपुर के चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. नवीन अफरोजिया शामिल रहे।