बांका में सघन वाहन जांच अभियान | अमरपुर में पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग | SP Amitesh Kumar
बांका जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की।
अमरपुर थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Banka Update पर बांका जिले की स्थानीय खबर�
Amarpur, Banka | Aug 31, 2026