Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

नरेश मीणा कल करेंगे आत्मसमर्पण: समरावता थप्पड़ कांड में जमानत रद्द होने के बाद फैसला

Ladpura, Kota | Aug 5, 2026

MORE NEWS

📍केशवपुरा सर्कल के पास,कोटा

📍केशवपुरा सर्कल के पास,कोटा

Ladpura, Kota | Aug 5, 2026

कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उसके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। मौके पर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा आरोपी को छुड़ाने की कोशिश का भी आरोप है। बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया, जिसके बाद समझाइश और मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

कोटा में चालीसवें मोहर्रम के मौके पर घेर वाले बाबा छावनी स्थित गुलामाने अली कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से लगातार इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। इस अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजन को सफल बनाने में नावेद सन्नी, लक्की अली, ताहिर हुसैन, जुबेर खान, मोहम्मद आदिल, आशिम, गुलफाम सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

🚨 कोटा में दरबार की कोठी को लेकर बवाल
30 से ज्यादा परिवारों ने राजघराने के कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप, JCB से तोड़फोड़ का दावा
कोटा। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के खेड़ली फाटक इलाके में सोमवार को दरबार की कोठी को लेकर जमकर विवाद हो गया। यहां रियासतकाल से कई पीढ़ियों से रह रहे 30 से ज्यादा परिवारों ने राजघराने के सदस्य, मैनेजर और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रभावित परिवारों का आरोप है कि राजघराने के कर्मचारी JCB लेकर मौके पर पहुंचे और मकानों के बाहर बने हिस्सों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान एक परिवार के मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर निकालने और मकान खाली करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
🔴 शिवजी के चबूतरे में भी तोड़फोड़ का आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शिवजी के चबूतरे को भी JCB से तोड़ दिया गया। मकानों के बाहर बने हिस्सों में तोड़फोड़ के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
🚔 पुलिस पहुंची, मामला शांत कराया
हंगामे की सूचना मिलने पर भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद प्रभावित परिवारों ने थाने में लिखित शिकायत देने के साथ ही सिटी एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके परिवार कई दशकों से दरबार की कोठी में रह रहे हैं और उनके पूर्वज भी रियासतकाल से यहां निवास करते आए हैं।
अब पूरा मामला शिकायत, दस्तावेजों और दोनों पक्षों के दावों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मौके की जांच कर उचित कार्रवाई और अपने मकानों व सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
🎤 बड़ा सवाल
दशकों से रह रहे परिवारों के मकानों पर JCB चलाने की नौबत क्यों आई?
क्या प्रशासन की अनुमति से कार्रवाई हुई या मामला निजी विवाद का है?
इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंग #Kota #BreakingNews #KotaCrime #BhimganjMandi #KhedliPhatak #RajasthanNews #KotaPolice #JCBAction #दरबारकीकोठी #कोटा_न्यूज़ #मंगलसिंहहाड़ा

🚨 कोटा में दरबार की कोठी को लेकर बवाल 30 से ज्यादा परिवारों ने राजघराने के कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप, JCB से तोड़फोड़ का दावा कोटा। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के खेड़ली फाटक इलाके में सोमवार को दरबार की कोठी को लेकर जमकर विवाद हो गया। यहां रियासतकाल से कई पीढ़ियों से रह रहे 30 से ज्यादा परिवारों ने राजघराने के सदस्य, मैनेजर और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि राजघराने के कर्मचारी JCB लेकर मौके पर पहुंचे और मकानों के बाहर बने हिस्सों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान एक परिवार के मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर निकालने और मकान खाली करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 🔴 शिवजी के चबूतरे में भी तोड़फोड़ का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शिवजी के चबूतरे को भी JCB से तोड़ दिया गया। मकानों के बाहर बने हिस्सों में तोड़फोड़ के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। 🚔 पुलिस पहुंची, मामला शांत कराया हंगामे की सूचना मिलने पर भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद प्रभावित परिवारों ने थाने में लिखित शिकायत देने के साथ ही सिटी एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके परिवार कई दशकों से दरबार की कोठी में रह रहे हैं और उनके पूर्वज भी रियासतकाल से यहां निवास करते आए हैं। अब पूरा मामला शिकायत, दस्तावेजों और दोनों पक्षों के दावों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मौके की जांच कर उचित कार्रवाई और अपने मकानों व सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 🎤 बड़ा सवाल दशकों से रह रहे परिवारों के मकानों पर JCB चलाने की नौबत क्यों आई? क्या प्रशासन की अनुमति से कार्रवाई हुई या मामला निजी विवाद का है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंग #Kota #BreakingNews #KotaCrime #BhimganjMandi #KhedliPhatak #RajasthanNews #KotaPolice #JCBAction #दरबारकीकोठी #कोटा_न्यूज़ #मंगलसिंहहाड़ा

Ladpura, Kota | Aug 5, 2026