सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत का आयोजन, विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक एवं किसान पंचायत का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अता उर्रहमान ने की, जबकि संचालन चौधरी संजय सिंह ने किया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। बाद में किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।