बड़वाह: बड़वाह मे वाल्मीकि समाज के आराध्य देव जाहरवीर गोगादेव जी महाराज का देर रात तक निकला भव्य चल समारोह
बड़वाह नगर के गणगौर घाट स्थित गोगादेव स्थान से व वाल्मीकि बस्ती से दो अलग अलग छड़ी निशान वाल्मीकि समाज के आराध्य देव एवं नागों के देवता जाहरवीर गोगादेव जी महाराज का गोगानवमी पर देर रात तक ढोल ढमाको तासो के साथ हर्षौल्लास से नगर के मुख्य मार्गो से भव्य चल समारोह निकला। जिसमें दो अलग अलग सजी हुई बग्गियों मे गुरु गोरखनाथ व गुरु वाल्मीकि जी के चित्र विराजमान थे।