गुना में कलेक्टर केके कन्याल और खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के निर्देशन में अवैध मुरम परिवहन करते डंपर को खनिज विभाग टीम ने जप्त किया है। 10 नवंबर को देर रात खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती ने कहा, मुरम का अवैध परिवहन करने पर डंपर जप्त कर कैंट थाना पुलिस के सुपुर्द कर थाने में रखवाया है। प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।