घोड़ाडोंगरी: रतनपुर शक्तिकेंद्र में भाजपा की बड़ी बैठक, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने बूथ स्तर पर मजबूती का दिया मंत्र
बुधवार को दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी घोड़ाडोंगरी मंडल के रतनपुर शक्तिकेंद्र की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी कमलेश सिंह, विधानसभा SIR प्रभारी प्रशांत गवांडे सहित मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।