कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र के गांवों में धूमधाम से मनाई गई बट सावित्री पूजा, नव विवाहितों में दिखा उत्साह
कतरी सराय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। पूजा का दौर सुबह 8:00 से ही शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा।इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर पूजा की तथा अखंड सौभाग्