नवाबगंज: देवा-मटियारी रोड पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
देवा थाना क्षेत्र में देवा-मटियारी रोड पर शनिवार करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका दायां पैर टूट गया। घायल युवक की पहचान मोतिहारी, बिहार निवासी प्रेम किशोर के पुत्र प्रेम के रूप में हुई है।