पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले चरण के मतदान को लेकर लोगों से की अपील, मतदान अवश्य करें
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 121 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान को लेकर बुधवार रात करीब 9:00 बजे सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस दौरान वोट को लेकर लोगों से अपील भी की। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग हिस्सा जरूर ले और सभी लोग मतदान करें।