बलिया: बांसडीहरोड में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज
Ballia, Ballia | Apr 18, 2026 बीते दिनों बांसडीहरोड में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी, उस मामले में अभियोग पंजीकृत करने के अभियुक्त नन्दजी बिन्द पुत्र लल्लन बिन्द निवासी छोड़हर थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, मारपीट के दौरान विश्वनाथ उम्र करीब 85 वर्ष को चोट लगी थी, जिनका इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा था।