सांगीपुर नाके पर रादौर पुलिस ने कांवड़ियों का किया स्वागत, सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश
रादौर : सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों का सांगीपुर नाके पर रादौर पुलिस द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मौके पर तैनात सिपाही रविंद्र कुमार, सिपाही शिवकुमार, होमगार्ड
शिवप्रसाद और होमगार्ड प्रदीप कुमार ने कांवड़ियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें जलपान कराया। साथ ही नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक किया।
पुलिस टीम ने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर कांवड़ियों ने रादौर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिसकर्मियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।