बीसलपुर: बमरोली में विधायक ने पौने दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
बीसलपुर विधानसभा के भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बिलसंडा ब्लॉक के बमरोली गांव से रुरिया घुरिया गांव तक बनने वाले सड़क का विधायक ने बमरोली में शिलान्यास किया। इस सड़क का लगभग पौने दो करोड की लागत से निर्माण कराया जाना है। वहीं किसानों में खुशी की लहर है बताया जा रहा अब गन्ना किसान सीधे चीनी मिल अपना गन्ना ले जा सकेंगे।