मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फ़रनगर जिला कारागार में बंदी की मौत से हड़कंप, परिजनों का आरोप- पीट-पीटकर मार डाला, बोले- '10,700 रुपये दिए, फिर भ
मुज़फ्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की मौत से हड़कंप मच गया।परिजनों ने जेल प्रशासन पर टॉर्चर कर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का दावा है कि "नंबर कटवाने" के नाम पर 10,700 रुपये भी दिए थे,फिर भी बेटे की जान नहीं बची। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि आदिल पेट दर्द से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।मामले की जांच जारी है