जलालाबाद: आवारा गायों की समस्या को लेकर बूथ संख्या 318 आफतियापुर में ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार
शाहजहांपुर जनपद के विधानसभा जलालाबाद क्षेत्र में आज लोकसभा का चुनाव हो रहा है। जलालाबाद की विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 318 आफतियापुर के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि आवारा गाय व सांडो से छुटकारा दिलाया जाए,साथ ही ग्राम प्रधानी के वोट भी उनके गांव में डाले जाने के लिए मतदान केंद्र बनाया जाए