नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित गरैया मोड़ पर मोमो दुकानदार को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने जगतपुर निवासी सिंटू कुमार और जागो कुमार उर्फ सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।