फूलपुुर: हावड़ा से लौटते समय 38 वर्षीय मजदूर लापता, 9 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
सराय इनायत थाना क्षेत्र के कोडरू गांव निवासी 38 वर्षीय भगवान पासी 10 जुलाई को हावड़ा जंक्शन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे, लेकिन तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। 9 दिन बीतने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। पत्नी ने सराय इनायत थाने में तहरीर देकर तलाश की गुहार लगाई है। भगवान पासी पश्चिम बंगाल की एक मिल में मजदूरी करते थे। परिजनों ने पुलिस से उन्हें जल्द सकुशल खोजने की मांग की है।रविवार 07 बजे मिली जानकारी