ऊंचाहार: इटौरा बुजुर्ग गाँव में खेत में लगे डीजल इंजन की अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार-फसल की सिंचाई के लिए खेत में लगे डीजल इंजन को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाया गया है, पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले की शिकायत की है,क्षेत्र के छिपिया गाँव निवासी किसान सुरेश शुक्ल ने बताया कि इटौरा बुजुर्ग गाँव में स्थित भूमि में बोई फसल की सिंचाई के लिए उन्होंने डीजल इंजन लगाया था, जिसे रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाया गया है।