गुमला: पत्नी और मासूम बेटी के लापता होने से पति परेशान, थाना में लगाई गुहार
Gumla, Gumla | Jun 5, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के करौंदा सियो टंगरा निवासी मनोज लोहरा ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी और मासूम बेटी प्रियंका कुमारी के रहस्यमय ढंग से लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। दोनों बीते 26 मई से घर नहीं लौटी हैं, जिससे परिवार गहरी चिंता में है। मनोज ने बताया अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। 26 मई से पत्नी और बेटी लापता है।