सुकमा: होली के मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर निवास, कलेक्टर को भेंट किया हर्बल गुलाल
Sukma, Sukma | Mar 24, 2024 25 मार्च को देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाना है और इसे ठीक पहले सुकमा जिले के भर में रंगों के दुकान सजी हुई है, इन सबके बीच फूलों के प्राकृतिक रंग से सुकमा जिले की स्थानीय महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार किया है ,और यह दुकानों में नजर आ रही है । होली के मौके पर सुकमा कलेक्टर निवास पहुंची स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को हर्बल गुलाल भेंट किया