रावतभाटा: रावतभाटा का सबमर्सिबल ब्रिज बना टेंट कारोबारियों का धोबी घाट, नदी में धुल रहे टेंट पर्दे, प्रशासन मौन
विजय सिंह ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि रावतभाटा का सबमर्सिबल ब्रिज इन दिनों कुछ टेंट व्यवसायियों के लिए धोबी घाट बन चुका है। यहां बड़ी मात्रा में टेंट, पर्दे और अन्य कपड़ों की धुलाई सीधे नदी में की जा रही है। इससे जल प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और प्राकृतिक पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें और खबरें सामने आने के