परसिया: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, हिन्दूवादी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
गौ सम्मान अभियान के तहत परासिया में हिंदुवादी संगठनों ने देश के राष्ट्र्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार श्रीराम सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को तीन बजे सौंपे गए ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की गई।हिंदुवादी संगठनों के लोग शिव मंदिर परासिया में एकत्रित हुए।